Why anaemia is still a major problem even after 75 years of independence: NFHS 5 report (The Quint) | June 18, 2022आजादी के 75 साल बाद भी एनीमिया हमारे देश की महिलाओं और बच्चों में एक बड़ी समस्या बना हुआ है. हाल ही में आए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) 5 की रिपोर्ट से पता चलता है कि NFHS 4 की तुलना में एनीमिया से ग्रसित महिलाओं और बच्चों की संख्या में वृद्धि दर्ज हुई है.देश में आधी से अधिक महिलाएं, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, और बच्चे, एनीमिक हैं यानी उनमें खून की कमी है. एनिमिया अभी भी हमारे देश के सामने एक बड़ी समस्या बन क्यों खड़ा है? चूक कहां हो रही है? एनिमिया से जीतने के उपाय क्या हैं?इस लेख में हम इन सारे सवालों के जवाब की तलाश करेंगे.